हजारिबाग। हृदय स्थली झील परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर परफेक्ट डिफेंस एकेडमी ने पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के संदेश के लिए जागरूकता रैली आयोजित की। इस कार्यक्रम का नेतृत्व समाजसेवी सह जदयू नेता राकेश गुप्ता और एकेडमी के निदेशक ए. के. भारद्वाज ने किया। रैली की शुरुआत झील परिसर से हुई और झंडा चौक होते हुए वापस झील परिसर में वृक्षारोपण के साथ समाप्त हुई। राकेश गुप्ता ने कहा कि तपती गर्मी का मुख्य कारण अनियंत्रित और अंधाधुंध पेड़-पौधों की कटाई है। इसे रोकना और पर्यावरण का संरक्षण करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपने घरों और सार्वजनिक स्थानों पर पेड़ लगाने की अपील की। ए. के. भारद्वाज ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए यह जागरूकता रैली आयोजित की गई है ताकि अनियंत्रित पेड़ों की कटाई पर रोक लगाई जा सके और पर्यावरण का संरक्षण हो सके।
Related Posts
राजकीय इटखोरी महोत्सव 2025 की तैयारियों पर समीक्षा बैठक
चतरा : 19, 20 एवं 21 फरवरी 2025 को इटखोरी प्रखंड में आयोजित होने वाले राजकीय महोत्सव की तैयारियों को…
सब्जी विक्रेताओं का हाल-बेहाल, नहीं आ रहे खरीदार
चैंबर के पदाधिकारियों ने लिया सब्जी बाजार का जायजा सरकार तक बात को ले जाने का दिया आश्वासन हजारीबाग। इन…
स्वास्थ्य योजनाओं का जमीनी निरीक्षण : स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर जोर
उपायुक्त ने की स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा साहिबगंज : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य…
