मादुरो को किडनैप करने का कथित अमेरिकी सैन्य ऑपरेशन, ‘रहस्यमयी हथियार’ के इस्तेमाल का दावा

कराकस/न्यूयॉर्क।
वेनेजुएला की जमीन पर उतरकर राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को किडनैप कर अमेरिका ले जाने से जुड़े कथित अमेरिकी सैन्य ऑपरेशन को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चाएं तेज हैं। इस बीच दावा किया जा रहा है कि इस ऑपरेशन के दौरान अमेरिका ने एक बेहद शक्तिशाली और रहस्यमयी हथियार का इस्तेमाल किया, जिसने वेनेजुएला की सेना को पूरी तरह बेबस कर दिया।


न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मादुरो की सुरक्षा में तैनात एक सुरक्षाकर्मी ने इंटरव्यू में इस कथित ऑपरेशन से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। सुरक्षाकर्मी का दावा है कि कुछ ही अमेरिकी सैनिकों ने मादुरो की सुरक्षा में तैनात सैकड़ों वेनेजुएलाई सैनिकों को निष्क्रिय कर दिया, जबकि अमेरिकी सैनिकों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। सुरक्षाकर्मी के अनुसार, ऑपरेशन वाले दिन सब कुछ सामान्य था और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सक्रिय थी। अचानक सभी रडार सिस्टम एक साथ बंद हो गए, जिससे किसी को स्थिति समझ में नहीं आई। इसी दौरान आसमान में कई ड्रोन दिखाई दिए, जो ठीक उनके ऊपर मंडरा रहे थे। उन्होंने बताया कि अत्याधुनिक तकनीक और हथियारों के सामने वेनेजुएलाई सुरक्षा बल पूरी तरह असहाय हो गए।


हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन रिपोर्ट ने आधुनिक युद्ध तकनीक और ड्रोन आधारित अभियानों को लेकर नई बहस छेड़ दी है। अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ इसे सूचना युद्ध और मनोवैज्ञानिक दबाव की रणनीति के तौर पर भी देख रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *