कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया का विवादित बयान, रेप को लेकर टिप्पणी पर मचा सियासी घमासान

Advertisement


मध्य प्रदेश की भांडेर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया एक बार फिर अपने विवादित बयान को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने महिलाओं, खासतौर पर दलित, आदिवासी और ओबीसी समाज की महिलाओं को लेकर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में हंगामा मच गया है। बरैया के बयान को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। भाजपा नेता संबित पात्रा ने इस मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कांग्रेस की सोच पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इस तरह का बयान न सिर्फ निंदनीय है, बल्कि यह महिलाओं के सम्मान के खिलाफ है। पात्रा ने कहा, “मुझे उम्मीद है कि प्रियंका गांधी इस बयान पर आज शाम तक अपनी चुप्पी तोड़ेंगी और कांग्रेस इस शर्मनाक टिप्पणी पर अपना रुख साफ करेगी।”.भाजपा नेताओं का कहना है कि कांग्रेस के नेता बार-बार महिलाओं को लेकर असंवेदनशील और अपमानजनक बयान देते रहे हैं, लेकिन पार्टी नेतृत्व की ओर से कभी सख्त कार्रवाई नहीं होती। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है। वहीं, इस बयान के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त नाराजगी देखने को मिल रही है। लोग विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। महिला संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी बयान की निंदा करते हुए इसे महिलाओं के सम्मान पर हमला बताया है।
फिलहाल कांग्रेस की ओर से इस पूरे मामले पर आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है, जबकि विपक्ष लगातार दबाव बना रहा है कि विधायक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group