हबीबी नगर विस्फोट में देशी बम नहीं, मोर्टार का इस्तेमाल; Hb live के हाथ लगा एक्सक्लूसिव सबूत

Advertisement

हजारीबाग।
बड़ा बाजार ओपी थाना क्षेत्र के हबीबी नगर स्थित खानकाह मस्जिद रोड पर बुधवार संध्या हुए भीषण विस्फोट को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। प्रारंभिक तौर पर जिस विस्फोट को देशी बम बताया जा रहा था, वह दरअसल मोर्टार विस्फोट निकला है। hb live  के हाथ लगी एक एक्सक्लूसिव तस्वीर ने पूरे मामले की दिशा बदल दी है।
जांच के दौरान घटनास्थल से मोर्टार का अंतिम हिस्सा, जिसे टेल यूनिट कहा जाता है, बरामद किया गया है। तस्वीर में साफ तौर पर मोर्टार का यह हिस्सा देखा जा सकता है। बरामद टेल यूनिट को एफएसएल टीम अपने साथ जांच के लिए ले गई है, जिससे यह पता लगाया जा सकेगा कि मोर्टार कहां से आया और इसका इस्तेमाल कैसे हुआ। इस खुलासे के बाद अब यह सवाल खड़ा हो गया है कि आखिर सैन्य स्तर का यह विस्फोटक रिहायशी इलाके तक कैसे पहुंचा। फिलहाल पुलिस और जांच एजेंसियां हर एंगल से मामले की तहकीकात कर रही हैं, हालांकि इस बिंदु पर कोई भी अधिकारी आधिकारिक बयान देने से बच रहा है।


सूत्रों के अनुसार, इस गंभीर तथ्य के सामने आने के बाद अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी की एंट्री भी मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group