हापुड़ लूट कांड का वीडियो आया सामने, चाकू मारकर 85 लाख रुपये लूटे, 11 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ


हापुड़।
उत्तर प्रदेश के हापुड़ में नेशनल हाईवे पर हुई 85 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट का वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात में बदमाशों ने चीनी व्यापारी के कलेक्शन एजेंट पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार, पीड़ित एजेंट चीनी व्यापारी से नकदी कलेक्शन कर नेशनल हाईवे से गुजर रहा था, तभी पहले से घात लगाए बदमाशों ने उसे रोक लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने उस पर चाकुओं से हमला कर दिया और 85 लाख रुपये से भरा बैग छीनकर मौके से फरार हो गए। घायल एजेंट को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। अब इस पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें बदमाशों की बेखौफ वारदात साफ तौर पर देखी जा सकती है। वीडियो वायरल होने के बावजूद घटना के 11 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। अब तक न तो लूट की रकम बरामद हो सकी है और न ही आरोपी गिरफ्तार किए जा सके हैं। इस मामले ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों और व्यापारियों में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस अधिकारियों का दावा है कि बदमाशों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *