स्मृति शेष : नहीं रहे वरीय अधिवक्ता साधुचरण पांडेय, बार एसो. में शोक

Advertisement

पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन, बार एसोसिएशन में श्रद्धांजलि सभा आज

हजारीबाग। बार एसोसिएशन हजारीबाग के वरीय अधिवक्ता साधुचरण पांडेय अब हमारे बीच नहीं रहे। उनका निधन चार जनवरी को मिशन रोड स्थित उनके आवास पर हो गया। वे 90 वर्ष के थे और पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके तीन पुत्र एवं तीन पुत्रियां सहित भरा-पूरा परिवार है। रविवार को मुक्तिधाम में उनके पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया। बड़े पुत्र विनय कुमार पांडेय ने मुखाग्नि दी। उनके निधन के बाद बार एसोसिएशन में शोक की लहर है। बार एसोसिएशन के संयुक्त सचिव सह मीडिया प्रभारी कुणाल कुमार ने बताया कि छह जनवरी को बार एसोसिएशन के लाइब्रेरी हाॅल में शोक सभा आयोजित किया जाएगा। दो मिनट का मौन रखकर स्व. साधुचरण पांडेय की आत्मा की शांति के लिए पार्थना की जाएगी। उसके बाद पूरे दिन सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से अलग रहेगे।

Amarnath Pathak

अमरनाथ पाठक एक समर्पित समाचार लेखक (News Writer) हैं, जिन्हें ताज़ा खबरों और महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल और सटीक तरीके से प्रस्तुत करने का अनुभव है। वे देश-विदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर नियमित रूप से लेख लिखते हैं। अमरनाथ का लक्ष्य पाठकों तक सही, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना है। वे हमेशा ऐसी खबरें लिखने पर ध्यान देते हैं जो लोगों के लिए उपयोगी और जागरूकता बढ़ाने वाली हों। समाचार लेखन के क्षेत्र में उनकी रुचि और मेहनत उन्हें एक भरोसेमंद कंटेंट क्रिएटर बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group