हजारीबाग। संत जेवियर्स स्कूल हजारीबाग में ‘परवाज’ कार्यक्रम के तहत बहुआयामी प्रदर्शनी ‘गुरुवार को लगेगी। स्कूल से मिले आमंत्रण कार्ड में प्रकाशित संदेश के अनुसार बतौर मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रवीण रंजन सुबह नौ बजे प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। इसमें जूनियर और सीनियर बच्चे अपनी कल्पनाओं की भरी उड़ान का प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभाओं की झलक प्रस्तुत करेंगे। संत जेवियर्स स्कूल के बच्चे सुबह 9.00 से पूर्वाह्न 11 बजे तक इस प्रदर्शनी को देख पाएंगे। वहीं अन्य स्कूलों के बच्चे, अभिभावक और अतिथि अपराह्न एक से तीन बजे तक प्रदर्शनी का अवलोकन कर पाएंगे।
संत जेवियर्स स्कूल में बहुआयामी प्रदर्शनी ‘परवाज’ आज
Advertisement
Amarnath Pathak
अमरनाथ पाठक एक समर्पित समाचार लेखक (News Writer) हैं, जिन्हें ताज़ा खबरों और महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल और सटीक तरीके से प्रस्तुत करने का अनुभव है। वे देश-विदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर नियमित रूप से लेख लिखते हैं। अमरनाथ का लक्ष्य पाठकों तक सही, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना है। वे हमेशा ऐसी खबरें लिखने पर ध्यान देते हैं जो लोगों के लिए उपयोगी और जागरूकता बढ़ाने वाली हों। समाचार लेखन के क्षेत्र में उनकी रुचि और मेहनत उन्हें एक भरोसेमंद कंटेंट क्रिएटर बनाती है।
