पीएमएफएमई महोत्सव का हुआ उद्घाटन

Advertisement

हजारीबाग-माननीय मंत्री उद्योग, श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखंड सरकार श्री संजय प्रसाद यादव ने आज कर्जन ग्राउंड, हजारीबाग में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) के तहत आयोजित प्रमंडल स्तरीय महोत्सव का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम में 14 जिलों की 80 से अधिक वित्त पोषित इकाइयों ने अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई। मंत्री श्री यादव ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में छोटे उद्यमियों को बढ़ावा देना और उन्हें वित्तीय, तकनीकी एवं व्यावसायिक सहायता प्रदान करना है। उन्होंने लोगों से स्वरोजगार अपनाने और योजना का लाभ उठाने की अपील की।

उद्योग निदेशक श्री सुशांत गौरव ने कहा कि सरकार लघु उद्योगों को बढ़ावा दे रही है, जिससे उत्पादों की पैकेजिंग, मार्केटिंग और मूल्य वृद्धि हो सके। उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय ने भी योजना का लाभ उठाने की अपील की।

योजना की मुख्य विशेषताएं:

  • प्रोजेक्ट लागत पर 35% तक सब्सिडी।
  • अधिकतम सब्सिडी 10 लाख रुपये प्रति उद्यम।
  • 40,000 रुपये की प्रारंभिक पूंजी सहायता।
  • उत्पादन, प्रसंस्करण प्रशिक्षण और बाजार संपर्क सुविधाएं।

महोत्सव में जिले के वरीय पदाधिकारी और स्वयं सहायता समूहों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। मंत्री ने योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिलों और व्यक्तियों को पुरस्कृत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group