19 साल की लड़की को 20 साल बड़े शख्स से हुआ प्यार, फटाफट की शादी; लोग समझ लेते हैं बाप-बेटी

आज के दौर में रिश्तों को लेकर उम्र की सीमाएं धुंधली होती जा रही हैं। प्यार के मामले में लोग अब सामाजिक दायरों और परंपरागत सोच को पीछे छोड़ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला डेनमार्क से सामने आया है, जहां 19 साल की एक लड़की ने खुद से 20 साल बड़े शख्स से शादी कर ली। उम्र के इस बड़े फासले की वजह से यह कपल सोशल मीडिया पर चर्चा और ट्रोलिंग दोनों का सामना कर रहा है।डेनमार्क की रहने वाली बिया का जन्म साल 2006 में हुआ था, जबकि उनके पति जेस्पर का जन्म 1986 में हुआ है। यानी दोनों के बीच करीब 20 साल का अंतर है। बिया और जेस्पर जब साथ नजर आते हैं, तो कई लोग उन्हें पति-पत्नी की जगह बाप-बेटी समझ लेते हैं। यही वजह है कि दोनों को अक्सर अजीब नजरों और टिप्पणियों का सामना करना पड़ता है।बिया ने बताया कि उनकी मुलाकात जेस्पर से सितंबर 2025 में एक ऑनलाइन डेटिंग प्लेटफॉर्म के जरिए हुई थी। शुरुआत में सामान्य बातचीत हुई, लेकिन कुछ ही दिनों में दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। बिया का कहना है कि महज चार हफ्तों के अंदर ही उन्हें महसूस हो गया था कि वह जेस्पर से प्यार करने लगी हैं। अक्टूबर में जेस्पर ने घुटने पर बैठकर उन्हें प्रपोज किया और जल्द ही दोनों ने शादी कर ली।हालांकि शादी के बाद सोशल मीडिया पर इस रिश्ते को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कई लोगों ने उम्र के बड़े अंतर को लेकर सवाल उठाए और कहा कि रिश्ता भले ही कानूनी हो, लेकिन इतना बड़ा एज गैप चिंता का विषय है। कुछ यूजर्स ने यहां तक कह दिया कि जेस्पर उनकी उम्र में उनके पिता जैसे हो सकते थे।वहीं दूसरी ओर, कई लोगों ने कपल का समर्थन भी किया। कुछ यूजर्स ने लिखा कि अगर दोनों वयस्क हैं और खुश हैं, तो किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। एक यूजर ने कहा कि बिया अपनी जिंदगी के फैसले लेने के लिए पूरी तरह स्वतंत्र हैं और उन्हें अपनी शर्तों पर जीने दिया जाना चाहिए।बिया और जेस्पर का कहना है कि उन्हें ट्रोलिंग से कोई फर्क नहीं पड़ता। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर साथ के वीडियो और तस्वीरें साझा करते हैं और खुले तौर पर कहते हैं कि वे एक-दूसरे के साथ खुश हैं। उनके मुताबिक, प्यार उम्र नहीं देखता और वही उनके रिश्ते की सबसे बड़ी सच्चाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *