सड़क हादसे में किसान की मौत से ग्रामीण आक्रोशित

Advertisement

कटकमदाग में सड़क हादसा, किसान की मौत से ग्रामीणों का आक्रोश, सड़क जामकटकमदाग थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लुटा में रेलवे ओवरब्रिज के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में किसान की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पकरार निवासी किसान बासुदेव महतो (पिता भतू महतो) लूना मोटरसाइकिल पर सवार होकर हजारीबाग शहर सब्जी मंडी जा रहे थे। इसी दौरान बालू लदे एक ट्रैक्टर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी ।कि बासुदेव महतो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की।सूचना पर अंचल अधिकारी सत्येन्द्र नारायण पासवान, कटकमदाग थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राय एवं पेलावल थाना प्रभारी वेदप्रकाश पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया और उचित मुआवजे एवं कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद सड़क जाम हटाया गया और यातायात बहाल हुआ।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तथा मामले की जांच में जुट गई है। घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर उपस्थित कटकमदाग बीस सूत्री अध्यक्ष सुनील कुमार ओझा भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष इन्द्रनारायण कुशवाहा कोंग्रेस के प्रदेश सचिव बिनोद कुशवाहा मुखिया प्रतिनिधि महेश प्रसाद कुशवाहा रामलाल प्रसाद इत्यादि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group