सांसद सामूहिक विवाह महोत्सव कल, सभी तैयारियां पूरी

Advertisement

रामगढ़ : हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल के तत्वावधान में आयोजित 101 जोड़ों का भव्य सामूहिक विवाह महोत्सव कल आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम रामगढ़ स्थित सिद्धू कानू स्टेडियम में सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा। आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चौपारण पूर्वी मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र चन्द्रवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सामूहिक विवाह समारोह में नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देने के लिए भारत के जाने-माने फिल्म अभिनेता एवं भोजपुरी गायक, साथ ही दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। उनकी उपस्थिति से कार्यक्रम की भव्यता और उत्साह और बढ़ेगा। राजेन्द्र चन्द्रवंशी ने बताया कि इस आयोजन को सफल बनाने के लिए चौपारण से हजारों की संख्या में लोग कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे और इस ऐतिहासिक सामाजिक आयोजन के साक्षी बनेंगे। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group