चतरा: जिले के इटखोरी थाना क्षेत्र के पितिज–इटखोरी रोड स्थित भुरकुंडा जंगल में रविवार सुबह करीब 9 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हंटरगंज से बारात लेकर लौट रही एक अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार धनबाद के पुटकी थाना क्षेत्र के सिरमतपुर गांव से बारात हंटरगंज गई थी। विवाह समारोह के बाद सुबह सभी लोग वापस लौट रहे थे। इसी दौरान इटखोरी पितिज के भुरकुंडा जंगल में चालक को झपकी आ गई औऱ संतुलन बिगड़ गया जिससे वाहन सीधे पेड़ से टकरा गया। कार में कुल आठ लोग सवार थे, जिनमें से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे में मनोज राम (40 वर्ष) की मौत हो गई। जबकि मदेश कुमार, अभय राम, राहुल कुमार और आर्यन कुमार गंभीर रूप से घायल। घटना की जानकारी मिलते ही इटखोरी पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल चतरा भेजवाया। जहां से सभी को प्रार्थमिक उपचार के बाद बेहतर उवचार के लिए हजारीबाग मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। वहीं मृतक की बोर्डि को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजवाया।
बारात से लौट रही आर्टिगा पेड़ से टकराई, एक की मौत, चार की हालत गंभीर, रेफर
