बडकागांव – पूर्व मंत्री योगेंद्र साहू की गाड़ी के साथ एक गंभीर हादसा सामने आया है। आशंका व्यक्त की जा रही है किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी गाड़ी के दोनों चक्कों को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया गया था , माइंस के किनारे कर्बला झुमरी टांड़ के पास अचानक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। लेकिन गनीमत रही कि पूर्व मंत्री योगेंद्र साहू बाल-बाल बच गए। इस दुर्घटना में गाड़ी में सवार तीन महिलाओं को चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद योगेंद्र साहू ने मानवीय पहल करते हुए सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केरेडारी पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। पूरे मामले को लेकर सुरक्षा में लापरवाही और साजिश की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि चक्कों को नुकसान किसने और किस उद्देश्य से पहुंचाया।
बिग ब्रेकिंग: पूर्व मंत्री योगेंद्र साहू की गाड़ी हादसे का शिकार, बड़ा अनहोनी टली
