सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, कुम्हारटोली में दीक्षा समारोह का हुआ आयोजन

Advertisement

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, कुम्हारटोली, हजारीबाग में कक्षा 11वीं के द्वारा कक्षा 12वीं के भैया- बहनों के लिए दीक्षा समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में आचार्य बंधु- भगिनी सहित कक्षा एकादश एवं द्वादश के भैया- बहन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं माता सरस्वती वंदना के साथ हुआ जिसमें समिति के अध्यक्ष ,डॉ प्रदीप कुमार सिंह, सचिव ,डॉ जयप्रकाश आनंद व विद्यालय के प्राचार्य ,शर्मेंद्र कुमार साहू के द्वारा दीप प्रज्वलन, पुष्पार्चन एवं माता सरस्वती वंदना के साथ हुआ । स्नेह मिलन कार्यक्रम में स्वागत गीत, विदाई गीत, अनुभव कथन जैसे कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर कक्षा द्वादश विद्यार्थियों ने ने विद्यालय में बिताए गए अपने समय और अनुभव को एक दूसरे से साझा कियाl भैया- बहनों ने कहा हम लोग भाग्यशाली है कि ऐसे संस्थान में हमने अपनी पढ़ाई पूरी की जहां हमें भविष्य के लिए एक अच्छी नींव प्रदान की गई। मौके पर समिति अध्यक्ष, डॉ प्रदीप कुमार सिंह ने भैया- बहनों को उनके आगामी जीवन की शुभकामनाएं देते हुए कहा आप सभी पढ़ लिख कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगेl आप सभी अपने माता-पिता एवं विद्यालय का नाम रोशन करेंगे l विद्यालय में दी गई संस्कार युक्त शिक्षा एवं अनुशासन का पालन करते हुए राष्ट्रधर्म का निर्वहन करेंगेl मौके पर विद्यालय के सचिव ,डॉ जयप्रकाश आनंद ने कहा हमारी संस्था में विदाई जैसा कोई शब्द नहीं होता और हम अपने भैया- बहनों को विदा नहीं करते। हम उन्हें उच्च और उच्चतर शिक्षा के लिए उन्हें यहां से विदा करते हैं। यह विद्यालय समाज का है और भैया- बहन भी समाज के है इस कारण उनका जुड़ाव आजीवन होता है। मौके पर ने आगामी भविष्य की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य ,शर्मेंद्र कुमार साहू ने कहा भैया- बहन आपका विद्यालय में बिताया गया समय अविस्मरणीय है और आजीवन अविस्मरणीय बना रहता है। उन्होंने कहा कि हम आप सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं l कार्यक्रम में प्रस्तावना आचार्य बृजभूषण जी, अतिथियों का परिचय प्रभारी आचार्य, अनिल कुमार, धन्यवाद ज्ञापन आचार्य विनीत कुमार वर्मा ने एवं मंच संचालन मनिका दीदी जी ने किया l मौके पर कक्षा एकादश एवं द्वादश के भैया- बहन एवं आचार्य – दीदी जी उपस्थित थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group