हजारीबाग के सरकारी स्कूलों के 1 लाख से अधिक बच्चों को मिलेगा फ्री स्वेटर, जूते और दो जोड़ी पोशाक

हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले में सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत एक लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को अब फ्री स्वेटर, जूते और दो जोड़ी स्कूल पोशाक उपलब्ध कराई जाएगी। यह सुविधा समग्र शिक्षा अभियान के तहत दी जा रही है।
जानकारी के अनुसार इस योजना के लिए कुल 6.91 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई है। संबंधित राशि विद्यार्थियों और स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी गई है, ताकि समय पर सामग्री की खरीद सुनिश्चित की जा सके।
कक्षा एक से आठ तक के सभी पात्र छात्र-छात्राओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। शिक्षा विभाग का उद्देश्य है कि ठंड के मौसम में बच्चों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और वे नियमित रूप से विद्यालय आ सकें।
जिला शिक्षा विभाग ने विद्यालय प्रबंधन समितियों को पारदर्शिता के साथ प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group