धनबाद के स्टील गेट सब्जी मार्केट में आधी रात भीषण आग, दर्जनभर दुकानें जलकर खाक

Advertisement

झारखंड की कोयलानगरी धनबाद में सरायढेला स्थित स्टील गेट सब्जी मार्केट में आधी रात भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटों ने देखते ही देखते आसपास की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे करीब एक दर्जन दुकानें और एक झोपड़ीनुमा घर जलकर खाक हो गए।प्रारंभिक अनुमान के अनुसार इस घटना में लगभग 20 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।स्थानीय लोगों ने बताया कि आग तेजी से फैलने के कारण सामान बचाने का मौका नहीं मिल सका। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन ने प्रभावित दुकानदारों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group