बड़कागांव में बुजुर्ग दंपति की हत्या, इलाके में दहशत

Advertisement

हजारीबाग जिले के बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत बाबू पारा गांव में बुजुर्ग दंपति की हत्या से सनसनी फैल गई। गांव निवासी शिक्षक रामविलास दास के पिता वकील राम और माता झुनिया देवी मृत अवस्था में उनके घर के अंदर पाए गए। घटना की जानकारी सोमवार सुबह तब हुई, जब काफी देर तक घर से कोई हलचल नहीं होने पर स्थानीय लोगों ने भीतर जाकर देखा।सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पुलिस अधिकारी और बल पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी। शवों को आवश्यक प्रक्रिया के लिए भेजते हुए मामले की गहन जांच की जा रही है।प्रारंभिक जांच में हत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि सभी संभावित पहलुओं पर जांच जारी है और दोषियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में भय का माहौल बना हुआ है, जबकि प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और सहयोग करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group