वृंदावन होटल के पास मिले शव की पहचान,सिलोदर के गाजो सिंह खेरवार निकले मृतक

Advertisement

चौपारण (हजारीबाग)प्रखंड मुख्यालय स्थित वृंदावन होटल के समीप एक व्यक्ति का शव मिलने से सोमवार को इलाके में सनसनी फैल गई। बाद में मृतक की पहचान सिलोदर गांव निवासी गाजो सिंह खेरवार के रूप में की गई। सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए।शुरुआत में मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिलने पर परिजन चौपारण पहुंचे और उन्होंने शव की पहचान गाजो सिंह खेरवार के रूप में की। इसके बाद परिवार में शोक का माहौल व्याप्त हो गया।परिजनों ने बताया कि गाजो सिंह खेरवार घर से निकले थे और देर तक वापस नहीं लौटे। कुछ समय बाद वृंदावन होटल के पास उनके शव मिलने की सूचना मिली। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद परिजन शव को अपने साथ गांव ले गए, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया।शरीर पर किसी प्रकार के स्पष्ट बाहरी चोट के निशान दिखाई नहीं पड़े। परिजनों का कहना है कि संभवतः हृदय गति रुकने से उनकी मौत हुई है, हालांकि आधिकारिक रूप से कारण की पुष्टि नहीं हो सकी है।गाजो सिंह खेरवार के निधन की खबर से सिलोदर गांव में शोक की लहर है और ग्रामीणों ने दुख व्यक्त करते हुए परिवार को सांत्वना दी

Saahu Rohit

रोहित साहू, पत्रकारिता से स्नातक की पढ़ाई कर रहे हैं और अभी द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। हजारीबाग के बड़कागांव इलाके के रहने वाले हैं। पिछले 6 महीनों से जिले भर की खबरों को संकलित कर रहे हैं साथ ही साथ कॉपी एडिटर के कार्य भी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group