आतंकी हमले के अलर्ट के बीच पंजाब और जम्मू-कश्मीर में संदिग्ध बैगों से IED बरामद होने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। अधिकारियों के अनुसार पंजाब के अमृतसर और जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में बरामद संदिग्ध उपकरणों को बम निरोधक दस्तों ने समय रहते निष्क्रिय कर दिया।सूत्रों के अनुसार आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की ओर से दिल्ली में संभावित हमले की चेतावनी के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने सतर्कता बढ़ा दी है। इसके मद्देनजर राजधानी दिल्ली सहित संवेदनशील स्थानों पर जांच और निगरानी तेज कर दी गई है।सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है। फिलहाल बरामद उपकरणों की फोरेंसिक जांच जारी है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
पंजाब और जम्मू-कश्मीर में IED बरामद, अलर्ट के बीच सुरक्षा कड़ी
