झुमरी तिलैया में जेवर दुकान में सेंधमारी कर 50 लाख के जेवर चुराए

Advertisement

झुमरीतिलैया में जेवर दुकान में सेंधमारी कर 50 लाख के जेवर चुराए कोडरमा। जिले के झुमरीतिलैया शहर के झंडा चौक स्थित शिवम जवेलर्स नामक जेवर की दुकान से अपराधियों ने सेंधमारी कर लाखों रुपए के जेवरात चुरा लिए। दुकान मालिक अशोक भदानी ने बताया कि वह बीते मंगलवार से ही दुकान बंद कर जमशेदपुर में रह रही अपनी पुत्री के पास नाती के छठियारी कार्यक्रम में सम्मिलित होने गए थे। शनिवार को जब वह झुमरीतिलैया आए और दुकान खोलने गए तो दुकान खोलते ही उनके होश उड़ गए। उन्होंने देखा की दुकान के अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। वहीं दुकान के पश्चिम दिशा के दीवार में सेंधमारी की हुई थी। इसके बाद उन्होंने जब जांच की तो पाया कि दुकान में रखे सारे सोने और चांदी के जेवरात गायब थे। उन्होंने बताया कि दुकान में करीब 50 लाख रुपए के जेवरात थे, जो गायब हैं। वहीं उन्होंने बताया कि उनके दुकान में कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा हुआ है। बताते चलें कि अशोक भदानी की दुकान के ठीक बगल में एक कबाड़ीनुमा दुकान है जो बरसों से बंद पड़ा है और उसी दुकान में प्रवेश कर चोर उनके दुकान की दीवार में सेंधमारी कर उनके दुकान में प्रवेश कर गए। घटना की सूचना तिलैया पुलिस को मिलने पर तिलैया पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी। पुलिस का कहना है कि यह जांच की जा रही है की चोरी किस दिन हुई है। दुकान पिछले चार-पांच दिनों से बंद थी तो यह बताना स्पष्ट नहीं होगा कि चोरी की घटना किस दिन घटित हुई है। घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में भय व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group