ब्रेकिंग: बड़कागांव के लिए काला दिन, दो अलग-अलग हादसों में दो लोगों की दर्दनाक मौत

Advertisement

(हजारीबाग):आज का दिन बड़कागांव के लिए बेहद दुखद साबित हुआ। रविवार सुबह एक के बाद एक हुई दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।पहली घटना में बड़कागांव के बसरिया मुहल्ला निवासी एक युवक की कंपनी के वाहन से हुई दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक की पहचान राजू कुमार (30 वर्ष), पिता उगन महतो, के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कंपनी के वाहन की टक्कर से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे और कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया।इसी बीच दूसरी दुखद घटना एनटीपीसी की एमडीओ त्रिवेणी माइनिंग के ओबी साइडिंग में हुई, जहां ओबी (ओवरबर्डन) गिरने से एक महिला की दबकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।लगातार हुई इन दो घटनाओं से बड़कागांव क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय लोग सुरक्षा व्यवस्था और खनन क्षेत्र में हो रही लापरवाही को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group