बड़कागांव में युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने कंपनी वाहन से कुचलने का लगाया आरोप, सड़क जाम

Advertisement

बड़कागांव (हजारीबाग):बड़कागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत 13 माइल हजारीबाग रोड पर एक युवक की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया।मृतक की पहचान राजू कुमार (उम्र 30 वर्ष), पिता उगन महतो, निवासी ग्राम बसरियाटोला, बड़कागांव के रूप में हुई है।परिजनों का आरोप है कि राजू कुमार की मौत कंपनी के वाहन की टक्कर से हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया और मुआवजे तथा दोषी वाहन चालक पर कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क को पूरी तरह जाम कर दिया गया।सड़क जाम के कारण हजारीबाग–बड़कागांव मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।

Saahu Rohit

रोहित साहू, पत्रकारिता से स्नातक की पढ़ाई कर रहे हैं और अभी द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। हजारीबाग के बड़कागांव इलाके के रहने वाले हैं। पिछले 6 महीनों से जिले भर की खबरों को संकलित कर रहे हैं साथ ही साथ कॉपी एडिटर के कार्य भी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group