रामगढ़ बोकारो मार्ग स्थित बारलोंग के समीप बीती रात हुए सड़क दुर्घटना में एक वृद्ध व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय ग्रामीणों व पुलिस की मदद से उसे उठालर इलाज के सदर अस्पताल रामगढ़ ले जाया गया। जानकारी के अनुसार चितरपुर प्रखंड अंतर्गत मायल निवासी धीरेन प्रसाद, 55 वर्ष अपने मोटरसाइकिल हीरो पैशन प्रो में सवार होकर रामगढ़ से चितरपुर की ओर आ रहा था। इसी बीच बारलोंग के समीप पीछे से आ रहे रेनॉलट ट्राइबर ( जेएच 24 एच 6343 ) ने वृद्ध को धक्का मार दिया। जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही रजरप्पा थाना के अवर निरीक्षक संजय सिंह घटनास्थल पहुंचे। और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल रामगढ़ ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे रांची स्थित निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां घायल वृद्ध की इलाज किया जा रहा है। उधर पुलिस द्वारा दुर्घटनाग्रस्त रेनॉलट ट्राइबर को अपने कब्जे में लेकर थाना ले जाया गया।
सड़क दुर्घटना में एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल, रेफर रामगढ़
