बड़कागांव- प्रखंड अंतर्गत जुगरा गांव में एनटीपीसी की कोयला खनन के लिए किए जा रहे जुगरा माइंस के पास ओबी डंपिंग के दौरान जुगरा गांव निवासी महिला 30 वर्षीय प्रीति देवी को पत्थर से चोट लग जाने के कारण मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि महिला बकरी चराने के लिए जा रही थी इसी दरमियान घटना घटी है। घटना के बाद ग्रामीणों ने लाश को माइंस ले गए और मुआवजा की मांग करने लगे। समाचार लिखे जाने तक कंपनी और ग्रामीणों के बीच वार्ता चल रही थी।
एनटीपीसी कंपनी की ओवी से पत्थर गिरने से मौके पर महिला की मौत
