बोकारो रेलवे स्टेशन टेम्पो स्टैंड पर युवक की गोली मारकर हत्या

Advertisement

बोकारो में रविवार शाम अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना बोकारो के बालीडीह थाना क्षेत्र स्थित रेलवे स्टेशन के टेम्पो स्टैंड की है। मृतक की पहचान सचिन यादव के रूप में हुई है, जो टेम्पो स्टैंड पर कार्य करता था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक चली गोली से इलाके में अफरातफरी मच गई और आसपास के दुकानदारों में दहशत फैल गई।गोली लगने के बाद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में सचिन को बोकारो जेनरल हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपित का आपराधिक इतिहास रहा है। मामले की जांच जीआरपी द्वारा की जा रही है। अस्पताल पहुंचे झामुमो नेता मंटू यादव ने प्रशासन से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

Saahu Rohit

रोहित साहू, पत्रकारिता से स्नातक की पढ़ाई कर रहे हैं और अभी द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। हजारीबाग के बड़कागांव इलाके के रहने वाले हैं। पिछले 6 महीनों से जिले भर की खबरों को संकलित कर रहे हैं साथ ही साथ कॉपी एडिटर के कार्य भी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group