चुनाव के रण के बाद “मैत्री” का संदेश: प्रतिद्वंदी प्रत्याशियों ने एक साथ आकर पेश की लोकतंत्र की मिसाल।

Advertisement

रामगढ़ लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व यानी नगर परिषद चुनाव का मतदान सोमवार को संपन्न हो गया। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 24 सबसे हॉट सीट मानी जा रही है . इस शीट पर शनियारों बारला और प्रतिभा शरण के बीच कड़ी टक्कर है. दिन भर चली राजनीतिक रस्साकशी, तीखे आरोपों और दावों-प्रतिदावों के बीच शाम होते-होते एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया।​प्रत्यासी सानियारो बारला और प्रत्याशी प्रतिभा शरण वोटिंग खत्म होने के बाद न केवल एक-दूसरे से मिले, बल्कि उन्होंने हाथ मिलाकर दुनिया को यह संदेश दिया कि चुनाव सिर्फ नीतियों का है, दिलों का नहीं। बता दे की सोमवार को नगर परिषद के वार्ड न – 24 में चुनाव का मतदान ख़त्म होने से कुछ देर पहले कांग्रेस की विधायक ममता देवी राउंड अप पर थी इस दौरान दोनों प्रत्याशी उनसे मिले और आपस में एक फोटो क्लिक करवाई जिसमें ममता देवी के साथ दोनों प्रत्याशी साथ दिखे जिसे लेकर लोकतंत्र की खूबसूरती पर खूब चर्चा हुई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group