लखनऊ के आशियाना स्थित सेक्टर-L के मकान नंबर 91 में ड्रम से मानवेंद्र सिंह का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। वह 20 फरवरी से लापता बताए जा रहे थे। शव पर सिर और पैर में चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है।पुलिस ने मामले में मृतक के बीकॉम छात्र बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना के समय मृतक की पत्नी गांव में थी, जबकि बेटी घर पर मौजूद बताई जा रही है।पुलिस टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर हर पहलू से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ड्रम में बंद मिला राज़ — लखनऊ के आशियाना सेक्टर-L में मानवेंद्र सिंह का शव बरामद, वर्धमान पैथोलॉजी संचालक की हत्या की आशंका से हड़कंप
