दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित AI इम्पैक्ट समिट के दौरान हुए ‘शर्टलेस प्रोटेस्ट’ मामले में जांच और कार्रवाई तेज हो गई है। इस मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शिमला से तीन और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। अब तक कुल 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।पुलिस के अनुसार, सौरभ, सिद्धार्थ और अरबाज को शिमला के रोहड़ू क्षेत्र के एक होटल से हिरासत में लिया गया। स्थानीय अदालत से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद जब आरोपियों को दिल्ली लाया जा रहा था, तब मामला तब उलझ गया जब हिमाचल प्रदेश पुलिस ने पुलिस टीम की गाड़ियों को बीच रास्ते में रोक लिया।सूत्रों के मुताबिक, हिमाचल पुलिस का कहना था कि उन्हें इस ऑपरेशन की पूर्व सूचना नहीं दी गई थी। इस घटनाक्रम के दौरान करीब 15 पुलिसकर्मियों को भी कुछ समय के लिए हिरासत में लिए जाने की बात सामने आई है, जिससे दोनों राज्यों की पुलिस के बीच समन्वय को लेकर सवाल उठने लगे हैं।यह पूरा मामला 20 फरवरी को हुए विरोध प्रदर्शन से जुड़ा है, जब एक हाई-प्रोफाइल अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों ने शर्ट उतारकर विरोध दर्ज कराया था। पुलिस ने इसे गंभीर घटना मानते हुए भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।इससे पहले इंडियन यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब और पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता भूदेव शर्मा को भी इस मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आगे भी कार्रवाई की जा सकती है।
भारत मंडपम AI इम्पैक्ट समिट प्रोटेस्ट केस में कार्रवाई तेज, दिल्ली पुलिस को रास्ते में रोका गया
Advertisement
Amarnath Pathak
अमरनाथ पाठक एक समर्पित समाचार लेखक (News Writer) हैं, जिन्हें ताज़ा खबरों और महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल और सटीक तरीके से प्रस्तुत करने का अनुभव है। वे देश-विदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर नियमित रूप से लेख लिखते हैं। अमरनाथ का लक्ष्य पाठकों तक सही, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना है। वे हमेशा ऐसी खबरें लिखने पर ध्यान देते हैं जो लोगों के लिए उपयोगी और जागरूकता बढ़ाने वाली हों। समाचार लेखन के क्षेत्र में उनकी रुचि और मेहनत उन्हें एक भरोसेमंद कंटेंट क्रिएटर बनाती है।
