हजारीबाग नगर निगम चुनाव 2026 की मतगणना को लेकर ट्रैफिक रूट में बड़ा बदलाव, कई मार्गों पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

Advertisement

नगर निगम चुनाव 2026 के तहत 27 फरवरी 2026 को जिला अंतर्गत मतगणना बाजार समिति परिसर में कराई जाएगी। मतगणना के दौरान बड़ी संख्या में प्रत्याशियों, समर्थकों और आम नागरिकों की आवाजाही की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने व्यापक यातायात व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। सुचारू आवागमन और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से होम गार्ड चौक से सिन्दुर मोड़ तक सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर अस्थायी रोक लगाई गई है।प्रशासन द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, नगवाँ मोड़ से शहर में प्रवेश करने वाले मालवाहक वाहनों, बसों और चार पहिया वाहनों का प्रवेश 27 फरवरी को सुबह 6 बजे से प्रतिबंधित रहेगा। बरही की ओर से आने वाले भारी वाहनों को सिंघानी मोड़, चानो और भारत माता चौक होते हुए शहर में प्रवेश करने का निर्देश दिया गया है। वहीं सिन्दुर मोड़ से बाजार समिति की ओर दो पहिया और तीन पहिया वाहनों का आवागमन पूर्णतः बंद रहेगा। ऐसे वाहनों को जेल मोड़ और झील रोड होकर वैकल्पिक मार्ग से शहर में प्रवेश करने की अनुमति दी गई है।शहरी क्षेत्र से बरही की ओर जाने वाले वाहनों के लिए भी विशेष व्यवस्था लागू की गई है। डिस्ट्रीक मोड़ से मालवाहक और चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर सुबह 6 बजे से रोक रहेगी। शहर से बरही की ओर जाने वाली बसों और अन्य चार पहिया वाहनों को डिस्ट्रीक मोड़, पीटीसी चौक और कोर्रा मार्ग से होकर अपने गंतव्य तक जाने का निर्देश दिया गया है। वीर कुंवर सिंह चौक से जाने वाले वाहनों को एसपी कोठी मोड़ के रास्ते बरही की ओर भेजा जाएगा।इसके अतिरिक्त, बीसी आवास मोड़ से निकलने वाले दो पहिया, तीन पहिया और चार पहिया वाहनों को जेल मोड़ होते हुए सिन्दुर और बरही की ओर जाने की व्यवस्था की गई है। होम गार्ड चौक से सिन्दुर बाजार की दिशा में दो पहिया और तीन पहिया वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। ऐसे वाहनों को कन्हरी मार्ग होते हुए वैकल्पिक रूट से आगे बढ़ने का निर्देश दिया गया है।प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित मार्गों का पालन करें, अनावश्यक भीड़ से बचें तथा मतगणना कार्य को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में सहयोग करें।

Amarnath Pathak

अमरनाथ पाठक एक समर्पित समाचार लेखक (News Writer) हैं, जिन्हें ताज़ा खबरों और महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल और सटीक तरीके से प्रस्तुत करने का अनुभव है। वे देश-विदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर नियमित रूप से लेख लिखते हैं। अमरनाथ का लक्ष्य पाठकों तक सही, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना है। वे हमेशा ऐसी खबरें लिखने पर ध्यान देते हैं जो लोगों के लिए उपयोगी और जागरूकता बढ़ाने वाली हों। समाचार लेखन के क्षेत्र में उनकी रुचि और मेहनत उन्हें एक भरोसेमंद कंटेंट क्रिएटर बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group