हत्या के आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को मिली सफलता

Advertisement

रामगढ़ – 21 मई 2025 के रात्रि में सुधीर यादव( 35 )वर्ष के द्वारा अज्ञात चोरों के विरूद्ध इनके पिता दानी यादव का मुँह दबा कर हत्या करने तथा उनके चक्की मिल सह घर से नगद रूपयों की चोरी कर लेने के आरोप में माण्डू (कुज्जू) थाना कांड संख्या-128/2025 दर्ज कराया गया था माण्डू (कुज्जू) थाना काण्ड सं0-04/26 में पकड़ाये अभियुक्त नकुल कुमार चौहान उर्फ बिजली से पूछताछ करने पर उसके द्वारा माण्डू (कुज्जू) थाना कांड संख्या-128/2025 में मृतक दानी की हत्या एवं उसके चक्की मिल से नगद रूपयों की चोरी में अपने सहयोगियों के साथ घटना को अंजाम देने की बात को स्वीकार किये है।रामगढ़ एसपी अजय कुमार के द्वारा माण्डू (कुज्जू) थाना कांड संख्या-128/2025 में अग्रतर साक्ष्य एकत्रित करने एवं संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, रामगढ़ के नेतृत्व में एक झा का गठन किया गया। गठित एस आई टी के द्वारा काण्ड में अग्रतर अनुसंधान के क्रम में अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु विभिन्न स्थानों पर छापामारी किया जा रहा था, इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर अप्रा० अभि० अभिषेक कुमार उर्फ अभिषेक पासवान, उम्र करीब 20 वर्ष, पिता ननबुटन पासवान, ग्राम ट्रांसपोर्ट नगर कोषमाण्डू टोला कुज्जू, थाना-माण्डू (कुज्जू) को उसके निवास स्थान कोषमाण्डू टोला कुज्जू से पकड़ा गया तथा कांड के संबंध में पुछताछ करने पर दानी यादव की हत्या एवं चोरी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार किया गया है। अप्रा० अभि० अभिषेक कुमार उर्फ अभिषेक पासवान के अपराध स्वीकारोक्ति बयान एवं उसके निशानदेही पर मृतक दानी यादव की हत्या करने के उद्देश्य से चलाये गये हथियार को बरामद किया गया है साथ हीं 04 जिंदा गोली भी बरामद किया गया है। पकड़ाये व्यक्ति का पूर्व का अपराधिक इतिहास भी रहा है।जप्त सामान – 1. एक देशी पिस्टल2. 7.65 MM का 04 जिंदा गोलीअपराधिक इतिहास1. माण्डू (कुज्जू) थाना काण्ड सं0-117/24, दिनांक-13.05.2024, धारा 461/379/511/427 भा०द०वि०।2. माण्डू (कुज्जू) थाना काण्ड सं0-120/24, दिनांक 18.05.2024, धारा 461/379 भा०द०वि० ।3. माण्डू (कुज्जू) थाना काण्ड सं0-121/24, दिनांक-23.05.2024, धारा 379 भा०द०वि० ।4. माण्डू (कुज्जू) थाना काण्ड सं0-118/25, दिनांक 09.05.2025, धारा बी०एन०एस० । 303 (2)/305(ए)/331(2)छापामारी टीम में शामिल पदाधिकारी/कर्मी आशुतोष कुमार सिंह ओ०पी० प्रभारी, कुज्जू पु०अ०नि० अभिनव कुमार, कुज्जू ओ०पी०पु०अ०नि० अरविंद कुमार सिंह, कुज्जू ओ०पी०पु०अ०नि० आशिष कुमार गौतम, कुज्जू ओ०पी०पु०अ०नि० रौशन कुमार, कुज्जू ओ०पी०सशस्त्र बल कुजू ओ०पी० शामिल थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group