होली पर्व के दौरान हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर

Advertisement

रजरप्पा थाना पुलिस ने फ्लैग मार्च कर दिया शांतिपूर्ण त्योहार मनाने का संदेशरामगढ़होली पर्व को शांति, सौहार्दपूर्ण व आपसी भाईचारे के साथ मनाने को लेकर रविवार को पुलिस प्रशासन की ओर से चितरपुर में फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च रजरप्पा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार के नेतृत्व में पुलिस जवानों के साथ होमगार्ड महिलाओं ने फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च चितरपुर रेलवे ओवरब्रिज से प्रारंभ करते हुए बाजार टांड़, चट्टी बाजार, काली चौक होते हुए रजरप्पा मोड़ पहुची। इसके अलावे अन्य इलाकों में भी भ्रमण किया गया। मौके पर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने कहा कि होली पर्व में आपसी सौहार्द्ध बनाए रखने के लिए सभी की सहभागिता काफी महत्वपूर्ण है। कहीं से किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए सभी के सहयोग की जरूरत है। कहा कि कानून को हाथ में लेने वाले किसी असमाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही देर रात्रि तक शराब पीकर हुड़दंग करने वालों पर भी पुलिस की पैनी नजर रहेगी। साथ ही होली पर्व को लेकर सोशल मीडिया पर विशेष नजर है। किसी प्रकार के भ्रामक पोस्ट डालने वालों को भी बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान थानान्तर्गत पड़ने वाले सभी पंचायत क्षेत्र का दौरा किया। फ्लैग मार्च में अवर निरीक्षक रंजीत महतो, अशोक कुमार, संजय कुमार रजक, मो इकबाल, निरंजन सिंह, एएसआई पिसी मुर्मू के अलावा होमगार्ड व पुलिस के जवान मौजूद थे।

Saahu Rohit

रोहित साहू, पत्रकारिता से स्नातक की पढ़ाई कर रहे हैं और अभी द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। हजारीबाग के बड़कागांव इलाके के रहने वाले हैं। पिछले 6 महीनों से जिले भर की खबरों को संकलित कर रहे हैं साथ ही साथ कॉपी एडिटर के कार्य भी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group