इटली के दंपत्ति ने बालिका गृह से एक बालिका को विधिवत गोद लिया

Advertisement

रामगढ़जिला बाल संरक्षण इकाई, रामगढ़ के माध्यम से 02 मार्च 2026 को रामगढ़ जिला स्थित गैर सरकारी संस्था डिवाइन ओंकार मिशन, टायर मोड़, रामगढ़ के बालिका गृह से 12 वर्षीय बालिका ज्योति कुमारी को इटली निवासी दंपत्ति क्लाउडिया पेद्रिनी एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती डोमिंगा सेल्विनी द्वारा विधिवत गोद लिया गया।इस अवसर पर उपायुक्त, रामगढ़ फैज अक अहमद मुमताज ने बालिका को दंपत्ति को सौंपते हुए उनसे एवं बालिका से आत्मीय बातचीत की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं। उपायुक्त ने कहा कि विधिसम्मत दत्तक ग्रहण प्रक्रिया बच्चों को सुरक्षित एवं बेहतर पारिवारिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।इस दौरान उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल, गोपनीय प्रभारी रविंद्र कुमार गुप्ता, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा शंकर प्रसाद, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी शांति बागे, विधि सह परिवीक्षा पदाधिकारी रंजीत कुमार साहू सहित संबंधित अधिकारी एवं डिवाइन ओंकार मिशन के कर्मीगण उपस्थित थे।

Saahu Rohit

रोहित साहू, पत्रकारिता से स्नातक की पढ़ाई कर रहे हैं और अभी द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। हजारीबाग के बड़कागांव इलाके के रहने वाले हैं। पिछले 6 महीनों से जिले भर की खबरों को संकलित कर रहे हैं साथ ही साथ कॉपी एडिटर के कार्य भी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group