एनजीओ-ऑफ़-द-ईयर पुरस्कार विजेता ‘स्मार्ट फाउंडेशन’ का मिला सहयोगविनोबा भावे विश्वविद्यालय के शिक्षाशास्त्र विभाग में ‘स्ट्रेस मैनेजमेंट तथा थिंकिंग क्रिएटिवली ऐट वर्क’ पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसकी जानकारी देते हुए कार्यशाला के प्रोग्राम कोआर्डिनेटर डॉ अमिता कुमारी ने कार्यशाला के समापन के उपरांत सोमवार को बताया कि विभावि के कुलपति प्रो चंद्र भूषण शर्मा के दिशा निर्देश पर यह कार्यशाला का आयोजन ‘स्मार्ट फाउंडेशन’ के साथ संयुक्त रूप से किया गया। उन्होंने बताया कि कुलपति की नई सोच और दृष्टि से विद्यार्थियों को काफी एक्स्पोज़र मिलने लगा है। इससे विद्यार्थियों की दृष्टि भी व्यापक हो रही है।डॉ अमिता ने बताया कि कार्यशाला में एमएड तथा इंटीग्रेटेड बीएड के लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने भागीदारी सुनिश्चित की।कार्यशाला में स्मार्ट फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री आशीष कुमार सिंह ने रिसोर्स पर्सन के रूप में बच्चों के ‘सॉफ्ट स्किल’ को विकसित करने के विभिन्न तरीकों को बताया। साथ ही रोजगार से संबंधित कई नवीनतम जानकारियों को साझा किया। प्रोग्राम कॉर्डिनेटर डॉ अमिता कुमारी ने बताया कि बच्चे इस कार्यशाला में बढ़ चढकर हिस्सा लिए और काफी उत्साहित दिखे। कार्यशाला का परस्पर संवादात्मक सत्र (interactive session) अत्यंत जीवंत (vibrant) रहा। इससे रिसोर्स पर्सन भी काफी प्रभावित हुए। सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। ज्ञात हो की स्मार्ट फाउंडेशन की स्थापना आईआईटी, आईआईएम तथा एक्सएलआरआई के पूर्ववर्ती छात्रों (एल्यूमिनी) द्वारा किया गया है। इसे वर्ष 2025 में सीएसआर (CSR) द्वारा ‘बेस्ट नजीओ ऑफ-द-ईयर’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। युवाओं के सशक्तिकरण के उद्देश्य से यह फाउंडेशन साइको-एकेडमिक ट्रेनिंग उपलब्ध कराता है।डॉ अमिता ने बताया की कार्यशाला के आयोजन में विभागाध्यक्ष प्रो तनवीर यूनुस तथा प्रो मृत्युंजय प्रसाद समेत सभी शिक्षकों एवं विभागीय कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया।
विभावि शिक्षाशास्त्र विभाग में दो-दिवसीय कार्यशाला आयोजित
