बड़कागांव थाना अंतर्गत सिकरी ओ.पी के पारनदी गांव निवासी 28 वर्षीय तुलसी महतो पिता रामेश्वर महतो की अज्ञात लोगों के द्वारा गला रेतकर हत्या कर दी गई। जिससे आस पास के इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार तुलसी महतो पिछले दो दिनों से घर से लापता था। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन किया।पर कोई पता नहीं चला। 3 अप्रैल 1 बजे ऊपर मोहड़र-चीटाही स्थित खेत में उसका शव गला रेतकर के हत्या अवस्था में बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलते ही सिकरी ओ.पी थाना प्रभारी रामकुमार राम सशस्त्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया जारी तथा आसपास के कई लोगों से पूछताछ की जा रही है।हत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है, हालांकि परिजन पुरानी दुश्मनी या किसी साजिश की आशंका जता रहे हैं।मृतक का ससुराल कटकमसांडी प्रखंड के बसंतपुर में है। उसकी शादी को लगभग दस वर्ष हो चुके थे।परिवार में पत्नी, एक पुत्री और एक पुत्र हैं।तुलसी महतो अपने पिता का इकलौता पुत्र और परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था।घटना के बाद परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया है।परिजनों का कहना है कि अब उनके सामने जीविकोपार्जन की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है।आक्रोशित परिजनों ने प्रशासन से शीघ्र अपराधियों की गिरफ्तारी, उचित मुआवजा तथा आश्रित परिवार के एक सदस्य को सरकारी रोजगार देने की मांग की है। मांगें पूरी नहीं होने पर सड़क जाम कर धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गई है।पुलिस प्रशासन ने मामले की गंभीरता से जांच कर जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
युवक की गला रेतकर हत्या, परिजनों ने सड़क जाम व धरना देने की चेतावनी
