एनवाईएस इंटरनेशनल एकेडमी में हर्षोल्लास के साथ मनी होली, बच्चों ने दिया प्रेम और सद्भाव का संदेश

Advertisement

चौपारण: प्रखंड के बसरिया स्थित एनवाईएस इंटरनेशनल एकेडमी में होली का पर्व हर्षोल्लास और उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया। विद्यालय परिसर रंग-बिरंगे अबीर-गुलाल से सराबोर दिखा, जहां नन्हे-मुन्ने बच्चों की खिलखिलाती मुस्कान ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्या दीपशिखा मिश्रा द्वारा बच्चों को होली की शुभकामनाएं देने के साथ हुई। उन्होंने शिक्षिकाओं के साथ मिलकर बच्चों को अबीर-गुलाल लगाकर त्योहार की बधाई दी। इस अवसर पर बच्चों ने रंगों के साथ-साथ एक-दूसरे को गले लगाकर प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश फैलाया। विद्यालय में पारंपरिक होली गीतों की धुन पर बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रंगों की खुशियां साझा कीं।प्राचार्या दीपशिखा मिश्रा ने कहा कि होली का त्योहार हमें आपसी मतभेद भुलाकर प्रेम और एकता के साथ रहने की प्रेरणा देता है। विद्यालय में इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन बच्चों के मानसिक और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।पूरे कार्यक्रम के दौरान शिक्षिकाएं बच्चों के साथ मौजूद रहीं और सुरक्षित एवं अनुशासित तरीके से होली का आनंद लिया गया। उत्सव ने सभी के मन में नई ऊर्जा और उमंग का संचार किया।

Saahu Rohit

रोहित साहू, पत्रकारिता से स्नातक की पढ़ाई कर रहे हैं और अभी द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। हजारीबाग के बड़कागांव इलाके के रहने वाले हैं। पिछले 6 महीनों से जिले भर की खबरों को संकलित कर रहे हैं साथ ही साथ कॉपी एडिटर के कार्य भी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group