बेला में दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का समाजसेवी ने किया उद्घाटन चौपारण:

Advertisement

प्रखंड के बेला में आयोजित दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ समाजसेवी बीरबल साहू एवं राज टाईल्स के संचालक सिकेंद्र गुप्ता ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन के अवसर पर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों की भारी भीड़ उपस्थित रही, जिससे पूरा मैदान उत्साह और ऊर्जा से भर उठा।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजसेवी बीरबल साहू ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि यह युवाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त साधन है। खेल से अनुशासन, एकता, भाईचारा और सकारात्मक सोच विकसित होती है। उन्होंने युवाओं से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की।राज टाईल्स के संचालक सिकेंद्र गुप्ता ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ग्रामीण स्तर पर इस तरह के आयोजन प्रतिभाओं को निखारने का बेहतर मंच प्रदान करते हैं। टूर्नामेंट में क्षेत्र की विभिन्न टीमों ने भाग लिया है। उद्घाटन मैच के दौरान खिलाड़ियों में खासा जोश और जीत का जज्बा देखने को मिला। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता के समापन पर विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

Saahu Rohit

रोहित साहू, पत्रकारिता से स्नातक की पढ़ाई कर रहे हैं और अभी द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। हजारीबाग के बड़कागांव इलाके के रहने वाले हैं। पिछले 6 महीनों से जिले भर की खबरों को संकलित कर रहे हैं साथ ही साथ कॉपी एडिटर के कार्य भी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group