दोस्तों के साथ नहाने गया युवक डूबा, अवैध खदान में 15 घंटे से रेस्क्यू जारी

Advertisement

हजारीबाग जिले के बरकट्ठा प्रखंड अंतर्गत बधाई गांव में संचालित एक अवैध पत्थर खदान में भरे पानी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। घटना गुरुवार लगभग तीन बजे की बताई जा रही है। मृतक की पहचान सौरभ कुमार के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार सौरभ कुमार अपने दोस्तों के साथ खदान के पास नहाने गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। दोस्तों ने उसे बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन वह पानी में लापता हो गया। इसके बाद घटना की जानकारी गांव वालों को दी गई।सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण खदान के पास पहुंच गए और अपने स्तर से सौरभ कुमार को खोजने का प्रयास किया। साथ ही प्रशासन को भी इसकी सूचना दी गई। प्रशासन ने चौपारण से स्थानीय गोताखोरों को बुलाया, लेकिन करीब 15 घंटे बीत जाने के बाद भी सौरभ कुमार का शव बरामद नहीं हो सका है।प्रशासन का कहना है कि एनडीआरएफ की टीम रास्ते में है और जल्द ही मौके पर पहुंचकर खोजबीन शुरू करेगी। वहीं स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में संचालित अवैध खदानों में आए दिन इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं। ग्रामीणों ने अवैध खदानों पर सख्त कार्रवाई करने, खदान के चारों ओर बैरिकेडिंग कराने और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।फिलहाल प्रशासन की टीम खदान में सौरभ कुमार के शव की तलाश में जुटी हुई है।

Amarnath Pathak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group