पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साहू और पूर्व विधायक निर्मला देवी का घर, जो पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में था और जिसका मामला कोर्ट में विचाराधीन था, उसे आज भारी पुलिस बल की मौजूदगी में ध्वस्त कर दिया गया। यह मामला एनटीपीसी से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।प्रशासन ने करीब तीन पोकलेन मशीनों और अन्य उपकरणों की मदद से घर को गिरा दिया। इस कार्रवाई को लेकर उनकी पुत्री अंबा प्रसाद ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आरोप लगाया कि मामला कोर्ट में होने के बावजूद पुलिस की दबंगई के कारण जबरन घर तोड़ा गया।अंबा प्रसाद ने यह भी कहा कि झारखंड में कंपनियों की मनमानी चल रही है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन को पहले से जानकारी थी कि घर में उस समय कोई नहीं होगा और केवल निर्मला देवी ही मौजूद होंगी।
