बड़कागांव- प्रखंड के शिवाडीह खेल मैदान में हिंदू महासंगठन कर्णपुरा क्षेत्र के बैनर तले महुदी रामनवमी जुलूस मामले को लेकर महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में अलग-अलग क्षेत्रों से सैकड़ों लोग इकट्ठा हुए। महापंचायत की अध्यक्षता पूर्व विधायक लोकनाथ महतो व संचालन विकास कुमार कुशवाहा ने किया। मौके पर हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि देश आजादी के समय भारत में 93% हिंदू थे, लेकिन आज वर्तमान में हम लोग मात्र 63% ही रह गए है, जो हम हिंदुओं के लिए सोचने की विषय है। वर्तमान राज्य सरकार तुष्टिकरण की राजनीति और वोट बनाने की राजनीति में व्यस्त है। यह सरकार अल्पसंख्यकों की वोट पाने की राजनीति करती है। हिंदू महासंगठन को संबोधित करते हुए बड़कागांव विधानसभा विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि रामनवमी का जुलूस महुदी से नहीं निकलना यह दुर्भाग्य की बात है। आगे उन्होंने कहा कि मैं हिंदू महासंगठन के साथ हमेशा खड़ा हूं। सनातनियों को एक होने की जरूरत है। राज्य में वर्तमान हेमंत की सरकार हिंदू विरोधी सरकार है, इस सरकार में हम हिंदू सुरक्षित नहीं हैं। पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ने कहा कि मैं हजारीबाग डीसी से मिलकर समस्या का निदान करने की अपील की है। मौके पर मुख्य रूप से सांसद मनीष जायसवाल, विधायक रौशन लाल चौधरी, पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, जिला परिषद सदस्य सुनीता देवी, पूर्व प्रमुख टुकेश्वर महतो, पंसस उपेंद्र कु प्रसाद, रंजीत चौबे,पूनम साव, दामोदर प्रसाद मेहता, संदीप कुशवाहा, दिनेश प्रसाद, रामचरित्र प्रसाद, विकाश कुमार, लालदेव महतो, खेमलाल महतो, तापेश्वर कु तापस के अलावा सैकड़ो लोग उपस्थित थे।
महुदी रामनवमी जुलूस विवाद मामले को लेकर हिंदू महासंगठन के द्वारा महापंचायत का आयोजन
