हजारीबाग के बरकट्ठा प्रखंड के ग्राम तुइयो में मंगला जुलूस को लेकर जमुवा की ओर बढ़ रहे जुलूस को प्रशासन ने रोका है. दरअसल इस मार्ग से जुलूस पास करने की इजाजत जिला प्रशासन ने नहीं दी थी. रूट तोड़ते हुए कुछ लोग मंगला जुलूस को आगे बढ़ाने की कोशिश की है. इस कारण प्रशासन ने जुलूस को रोका है और लोगों को खदेड़ा भी गया. स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा बल क्षेत्र में तैनात कर दिया गया. पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझाया कि नियम ना तोड़े प्रशासन ने जो रास्ता तय किया है उसे रास्ते से जुलूस निकाले. हजारीबाग में अंतिम मंगल जुलूस पूरे उत्साह के साथ निकाला जा रहा है. शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी मंगल जुलूस के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. बरकट्ठा प्रखंड के ग्राम तुइयो के मंगला जुलूस को लेकर जमुवा की ओर बढ़ रहे जुलूस को प्रशासन ने रोका है. दरअसल इस रास्ते से जुलूस निकालने की अनुमति प्रशासन ने नहीं दी थी. नियम को तोड़ते हुए ऐसा किया गया. इसे देखते हुए पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा है. लोगों से अपील किया है कि कानून नहीं तोड़े. प्रशासन आपके साथ हमेशा खड़ी है .तय रास्ते के अनुसार ही जुलूस निकाले और आपस में तालमेल बनाकर पर्व मनाए.
बरकट्ठा के तुइयो में मंगला जुलूस रोका गया, रूट तोड़ने पर पुलिस की कार्रवाई
Advertisement
Amarnath Pathak
अमरनाथ पाठक एक समर्पित समाचार लेखक (News Writer) हैं, जिन्हें ताज़ा खबरों और महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल और सटीक तरीके से प्रस्तुत करने का अनुभव है। वे देश-विदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर नियमित रूप से लेख लिखते हैं। अमरनाथ का लक्ष्य पाठकों तक सही, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना है। वे हमेशा ऐसी खबरें लिखने पर ध्यान देते हैं जो लोगों के लिए उपयोगी और जागरूकता बढ़ाने वाली हों। समाचार लेखन के क्षेत्र में उनकी रुचि और मेहनत उन्हें एक भरोसेमंद कंटेंट क्रिएटर बनाती है।
