झारखंड के झुमरी तिलैया स्थित मंडूआटांड (वार्ड 27) में बीती रात एक शिव मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोर मंदिर का दरवाजा खोलकर अंदर घुस गए और वहां रखी पूजा सामग्री व नकदी पर हाथ साफ कर दिया।जानकारी के अनुसार, चोरों ने करीब दो घंटे तक मंदिर के अंदर रहकर वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान उन्होंने मंदिर से घंटा, नाग-नागिन, त्रिशूल, भजन-कीर्तन का सामान, चार पीतल के लोटे और एक पीतल का परात चोरी कर लिया। इसके अलावा चोरों ने दान पेटी को तोड़कर उसमें रखे नकद पैसे भी लेकर फरार हो गए।घटना की जानकारी सुबह तब हुई जब स्थानीय लोग पूजा के लिए मंदिर पहुंचे। मंदिर का दरवाजा खुला देख लोगों को शक हुआ, जिसके बाद अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था और दान पेटी टूटी हुई थी।घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी और मंदिर की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और चोरों की पहचान के लिए प्रयास जारी है।
झुमरी तिलैया के शिव मंदिर में चोरी, दान पेटी तोड़कर नकदी समेत पूजा सामग्री ले उड़े चोर
Advertisement
Amarnath Pathak
अमरनाथ पाठक एक समर्पित समाचार लेखक (News Writer) हैं, जिन्हें ताज़ा खबरों और महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल और सटीक तरीके से प्रस्तुत करने का अनुभव है। वे देश-विदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर नियमित रूप से लेख लिखते हैं। अमरनाथ का लक्ष्य पाठकों तक सही, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना है। वे हमेशा ऐसी खबरें लिखने पर ध्यान देते हैं जो लोगों के लिए उपयोगी और जागरूकता बढ़ाने वाली हों। समाचार लेखन के क्षेत्र में उनकी रुचि और मेहनत उन्हें एक भरोसेमंद कंटेंट क्रिएटर बनाती है।
