हजारीबाग के डॉ. राहुल कुमार सिंह को हैदराबाद में मिला विशेष सम्मान

Advertisement

हजारीबाग सदर अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राहुल कुमार सिंह को हैदराबाद के एआईजी फेलोशिप अस्पताल में आयोजित दीक्षांत समारोह में विशेष सम्मान प्राप्त हुआ। उन्हें एआईजी फेलोशिप होस्पिटल के अध्यक्ष डॉ. डी नागेश्वर रेड्डी के हाथों प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। डॉ. राहुल कुमार सिंह ने बारह महीने की उन्नत रोग प्रबंधन फेलोशिप सफलतापूर्वक पूरी की है। मूलतः चतरा जिले के मयूरहंड प्रखंड के नरचाही ग्राम निवासी डॉ. राहुल ने रिम्स से अपनी चिकित्सा शिक्षा पूरी की। उनकी इस उपलब्धि के लिए उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं और चिकित्सा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान के लिए सराहा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group