बिहार-झारखंड का एकमात्र मंदिर जहां पूरे परिवार के साथ विराजमान हैं चित्रगुप्त भगवान

Advertisement

हजारीबाग। श्री चित्रगुप्त मंदिर, छठ तालाब हजारीबाग में नवनिर्मित श्री चित्रगुप्त भगवान के पूरे परिवार के मूर्ति की स्थापना और चार दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का तीसरा दिवस सम्पन्न हुआ।
चार दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार और विधि विधान से पूजा-अर्चना की जा रही है।
मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया की कार्यक्रम का शुभारंभ एक नवंबर से प्रारम्भ किया गया। अनुष्ठान के तीसरे दिन भगवान का स्नान व हवन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। उसके बाद रात्रि में बोकारो की जागरण जागरण टीम ने भक्ति का माहौल बना दिया। साथ ही उज्जैन के चित्रगुप्त धाम से आए ब्राह्मण द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान से पूजा-अर्चना शुरू की गई। यहां गौरी गणेश पूजन, वेदी प्रतिष्ठा, जलाधिवास, अन्नाधिवास, फलाधिवास पश्चात आरती का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
श्री चित्रगुप्त जी भगवान मंदिर में भगवान श्री चित्रगुप्त जी और माता दुर्गा, दो माताएं और 12 बेटों की मूर्ति स्थापना अलग-अलग की जा रही है।
चार दिवसीय पूजन कार्यक्रम संपन्न कराया जाएगा। कार्यक्रम के दूसरे दिन शनिवार को भव्य जागरण किया गया।
बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम रविवार को संध्या 4 बजे से हुआ। इसमें शुभम प्रकाश, रवि सिन्हा, विभूति नारायण , सनी प्रधान, रविन्द्र कुमार सिन्हा, मधु सिन्हा, अनीता सिन्हा, प्रियंका प्रधान, शालू सिन्हा, सुशील सिन्हा, समिता सिन्हा ने पूजा में बैठे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ सुरेश सिन्हा, रामवतार प्रसाद, प्रमोद सिन्हा, डॉ नवेन्दु शंकर, डॉ मेजर पी के सिन्हा, भैया उत्तम, अनुपम सिन्हा, संजीव कुमार बॉबी, राज प्रकाश, विवेक प्रकाश, अनुज सिन्हा, दीप नारायण, अमित सिन्हा, अनिल कुमार सिन्हा, रिशु प्रकाश, रोहित सिन्हा, प्रियांशु सिन्हा, प्रवल प्रताप, डॉ आलोक कुमार, डॉ बिनोद कुमार, भैया मुरारी, भैया बांके बिहारी, जीतेंद्र सिन्हा आदि ने अहम भूमिका निभाई।

Amarnath Pathak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group