बेहद दु:खद : स्मृति शेष : नहीं रहे झारखंड शिक्षा परियोजना हजारीबाग के अकाउंट आफिसर रविकुमार सिन्हा

Advertisement

छठ में शामिल होने गए थे गया-टेकारी रोड स्थित घर

नहाने के क्रम में करंट की चपेट में आने से थम गईं सासें

हजारीबाग। झारखंड शिक्षा परियोजना, हजारीबाग के अकाउंट ऑफिसर रवि कुमार सिन्हा नहीं रहे। करंट लगने से उनका आकस्मिक निधन हो गया। गया-टेकारी रोड स्थित अपने घर गए थे। उनकी पत्नी छठ कर रही थीं। काल उन्हें खींचकर ले गया। उन्हें छुट्टी नहीं थी। छठ की वजह से छुट्टी लेकर गए थे। घर में तीसरे तल पर छठ हो रही थी। वह नहाने कह कर ग्राउंड फ्लोर पर गए। बाथरूम में वाटर हीटर से करंट की चपेट में आ गए। काफी देर तक जब बाथरूम से नहीं निकले, तो लोगों ने जाकर देखा, तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। छठ के करना अनुष्ठान की शाम ऐसी घटना हुई। गुरुवार को विष्णुपद में उनका अंतिम संस्कार हुआ। जिसने भी सुना सहज विश्वास नहीं होता कि हंसमुख और सरल स्वभाव के हर दिल अजीज रविकुमार सिन्हा अब हमारे बीच नहीं हैं। झारखंड शिक्षा परियोजना से जुड़े कई सहकर्मी उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
हजारीबाग में कदमा के विष्णुपुरी में उनका निवास था। गयाजी का आदमी बोलकर उनसे हंसी ठिठोली भी हो जाती थी। उनके परिवार में बिहार पर परिवहन निगम से सेवानिवृत्त उनके पिता, पत्नी, एक बेटा, एक बेटी और झारखंड शिक्षा परियोजना से जुड़े उनके सारे हाल ही में चतरा में ज्वाइनिंग ली। इस दु:खद घटना से रविकुमार सिन्हा के शुभेच्छु सदमा में हैं। लोगों ने भरे मन से उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Amarnath Pathak

अमरनाथ पाठक एक समर्पित समाचार लेखक (News Writer) हैं, जिन्हें ताज़ा खबरों और महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल और सटीक तरीके से प्रस्तुत करने का अनुभव है। वे देश-विदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर नियमित रूप से लेख लिखते हैं। अमरनाथ का लक्ष्य पाठकों तक सही, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना है। वे हमेशा ऐसी खबरें लिखने पर ध्यान देते हैं जो लोगों के लिए उपयोगी और जागरूकता बढ़ाने वाली हों। समाचार लेखन के क्षेत्र में उनकी रुचि और मेहनत उन्हें एक भरोसेमंद कंटेंट क्रिएटर बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group