संसद मुद्दे पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, गृहमंत्री से मांगा इस्तीफा

Advertisement

संसद में बाबा साहेब अंबेडकर का अपमान और राहुल गांधी पर फर्जी प्राथमिकी का जताया विरोध

सड़कों पर उतरे हजारीबाग कांग्रेस के कार्यकर्ता

हजारीबाग। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देशानुसार केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा भारत रत्न भीमराव अंबेडकर के बारे में राज्यसभा में बेहद अपमानजनक टिप्प्णी तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ दुर्व्यवहार किए जाने पर जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम से चलकर आन्नदा चौक तक विरोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार यादव ने कहा कि अमित शाह ने लोकतंत्र के मंदिर में बाबा साहब का अपमान लगातार करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तथा प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ दुर्व्यवहार और फर्जी मुकदमा कर भाजपा अडानी के मुद्दे से जनता को भटकाने का प्रयास कर रही है ।सभी ने एक स्वर में कड़ा विरोध करते हुए अमित शाह से इस्तीफा की मांग की।

विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष मनोज नारायण भगत, प्रदेश महासचिव बिनोद कुशवाहा, प्रदेश सचिव अवधेश कुमार सिंह, बिनोद सिंह, जिला उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता निसार खान, लाल बिहारी सिंह, अजय गुप्ता, रघु जायसवाल, संजय तिवारी, साजिद हुसैन, गोविंद राम, गुड्डू सिंह, परवेज अहमद, कृष्णा किशोर प्रसाद, सदरूल होदा, कृष्णदेव प्रसाद सिंह, सुनील सिंह राठौर, सुनील अग्रवाल, महिला अध्यक्ष बेबी देवी, युवा अध्यक्ष प्रकाश यादव, मनीषा टोप्पो, डाॅ. प्रकाश कुमार, कोमल कुमारी, जयप्रकाश यादव, अनिल कुमार भुईंया, राशिद खान, सुनिता देवी, शफा रजा, अमर सिंह यादव, सैयद अशरफ अली, मो. वारिस, अशोक कुमार, अजीत कुमार गुप्ता, मुस्ताक अंसारी, रियाजुद्दीन अंसारी के अतिरिक्त कई कांग्रेसी उपस्थित थे।

Amarnath Pathak

अमरनाथ पाठक एक समर्पित समाचार लेखक (News Writer) हैं, जिन्हें ताज़ा खबरों और महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल और सटीक तरीके से प्रस्तुत करने का अनुभव है। वे देश-विदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर नियमित रूप से लेख लिखते हैं। अमरनाथ का लक्ष्य पाठकों तक सही, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना है। वे हमेशा ऐसी खबरें लिखने पर ध्यान देते हैं जो लोगों के लिए उपयोगी और जागरूकता बढ़ाने वाली हों। समाचार लेखन के क्षेत्र में उनकी रुचि और मेहनत उन्हें एक भरोसेमंद कंटेंट क्रिएटर बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group