‘धुरंधर’ में गोरी मेम का जलवा, भाभीजी के विभूति बोले– यह उनके करियर का बड़ा ब्रेकथ्रू

Advertisement

टीवी से लेकर फिल्मी पर्दे तक अपनी अलग पहचान बना चुकीं सौम्या टंडन ने फिल्म ‘धुरंधर’ में अपने अभिनय से दर्शकों और इंडस्ट्री दोनों को प्रभावित किया है। फिल्म में उनके काम की जमकर सराहना हो रही है। टीवी शो ‘भाभीजी घर पर हैं’ में सौम्या तंडन के साथ काम कर चुके अभिनेता आसिफ शेख ने उनके अभिनय की खुलकर तारीफ की है। आसिफ शेख ने कहा कि ‘धुरंधर’ सौम्या के करियर के लिए एक बड़ा ब्रेकथ्रू साबित हो सकता है। आसिफ शेख ने फिल्म में गौरव गेरा और राकेश बेदी के अभिनय की भी सराहना करते हुए कहा कि टीवी से आए कलाकार अपने काम को लेकर बेहद समर्पित और ईमानदार होते हैं। उनका मानना है कि टीवी एक्टर्स को रोज़ाना कैमरे के सामने परफॉर्म करना पड़ता है, जिससे उनकी अभिनय क्षमता और मेहनत दोनों निखरकर सामने आती हैं। फिल्म ‘धुरंधर’ में टीवी कलाकारों की मजबूत मौजूदगी एक बार फिर यह साबित करती है कि छोटे पर्दे के कलाकार बड़े पर्दे पर भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकते हैं।

Amarnath Pathak

अमरनाथ पाठक एक समर्पित समाचार लेखक (News Writer) हैं, जिन्हें ताज़ा खबरों और महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल और सटीक तरीके से प्रस्तुत करने का अनुभव है। वे देश-विदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर नियमित रूप से लेख लिखते हैं। अमरनाथ का लक्ष्य पाठकों तक सही, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना है। वे हमेशा ऐसी खबरें लिखने पर ध्यान देते हैं जो लोगों के लिए उपयोगी और जागरूकता बढ़ाने वाली हों। समाचार लेखन के क्षेत्र में उनकी रुचि और मेहनत उन्हें एक भरोसेमंद कंटेंट क्रिएटर बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group