हिमाचल के अर्की में भीषण आग, 8 वर्षीय बच्चे की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Advertisement

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। हिमाचल प्रदेश के सोलन ज़िले के अर्की कस्बे में रविवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पुराने बस स्टैंड के पास स्थित यूको बैंक की बिल्डिंग के समीप भीषण आग लग गई। आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। इस दर्दनाक हादसे में करीब 8 साल के एक बच्चे की मौत हो गई है। पुलिस प्रशासन को आशंका है कि आग की चपेट में आए इलाके में अभी भी कई लोग फंसे हो सकते हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और प्रशासनिक टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।


आग की गंभीरता को देखते हुए बचाव कार्यों में मदद के लिए एनडीआरएफ (NDRF) और एसडीआरएफ (SDRF) की टीमों को भी बुलाया गया है। दमकल विभाग की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं, जबकि पुलिस आसपास के इलाके को खाली करवा रही है। सोलन ज़िले के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। प्राथमिकता फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने और आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाने की है। घटना की जांच आग बुझने के बाद की जाएगी।.घटना के बाद से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे घटनास्थल के आसपास भीड़ न लगाएं और राहत कार्यों में सहयोग करें।

Amarnath Pathak

अमरनाथ पाठक एक समर्पित समाचार लेखक (News Writer) हैं, जिन्हें ताज़ा खबरों और महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल और सटीक तरीके से प्रस्तुत करने का अनुभव है। वे देश-विदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर नियमित रूप से लेख लिखते हैं। अमरनाथ का लक्ष्य पाठकों तक सही, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना है। वे हमेशा ऐसी खबरें लिखने पर ध्यान देते हैं जो लोगों के लिए उपयोगी और जागरूकता बढ़ाने वाली हों। समाचार लेखन के क्षेत्र में उनकी रुचि और मेहनत उन्हें एक भरोसेमंद कंटेंट क्रिएटर बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group