ग्रेटर नोएडा में जहरीला पानी बना मौत का कारण, फैक्ट्री के दूषित पानी से 25 भेड़ों की मौत

Advertisement


ग्रेटर नोएडा के मोहम्मदपुर गुर्जर गांव के पास उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक फैक्ट्री से निकले दूषित पानी को पीने से करीब 25 भेड़ों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, 50 से अधिक भेड़ों की हालत गंभीर बनी हुई है. घटना सोमवार की बताई जा रही है, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. जानकारी के मुताबिक, फैक्ट्री से निकलने वाला गंदा और रासायनिक पानी पास ही बह रहा था, जिसे चरते समय भेड़ों ने पी लिया. पानी पीते ही भेड़ों की तबीयत बिगड़ने लगी और कुछ ही देर में कई भेड़ों ने दम तोड़ दिया. पशुपालकों ने जब यह देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने पशु चिकित्सकों को बुलाकर बीमार भेड़ों का इलाज शुरू कराया. डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी हालत पर नजर बनाए हुए है. पुलिस का कहना है कि पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है और यह जांच की जा रही है कि फैक्ट्री से किस तरह का दूषित पानी छोड़ा जा रहा था. ग्रामीणों का आरोप है कि फैक्ट्री लंबे समय से बिना ट्रीटमेंट के जहरीला पानी बाहर निकाल रही थी, जिसकी शिकायत पहले भी की गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. अब इस घटना के बाद प्रशासन पर सख्त कदम उठाने का दबाव बढ़ गया है. पुलिस और प्रशासन की टीम फैक्ट्री की जांच में जुट गई है और पानी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं. रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है.

Amarnath Pathak

अमरनाथ पाठक एक समर्पित समाचार लेखक (News Writer) हैं, जिन्हें ताज़ा खबरों और महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल और सटीक तरीके से प्रस्तुत करने का अनुभव है। वे देश-विदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर नियमित रूप से लेख लिखते हैं। अमरनाथ का लक्ष्य पाठकों तक सही, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना है। वे हमेशा ऐसी खबरें लिखने पर ध्यान देते हैं जो लोगों के लिए उपयोगी और जागरूकता बढ़ाने वाली हों। समाचार लेखन के क्षेत्र में उनकी रुचि और मेहनत उन्हें एक भरोसेमंद कंटेंट क्रिएटर बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group