‘ऑपरेशन त्राशी-I’ जारी: जम्मू-कश्मीर के डोलगाम में सेना-आतंकियों के बीच मुठभेड़

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में आतंकवाद के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन त्राशी-I के तहत सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। यह मुठभेड़ डोलगाम इलाके में हुई, जहां आतंकियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने संयुक्त अभियान शुरू किया।सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की टीमों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि मुठभेड़ स्थल पर 2 से 3 आतंकी फंसे हुए हैं। आतंकियों की तलाश और उन्हें निष्क्रिय करने के लिए सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।अधिकारियों के मुताबिक, इलाके में अतिरिक्त बलों को तैनात किया गया है और स्थानीय लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे क्षेत्र में कड़ी निगरानी रखी जा रही है। मुठभेड़ के चलते आसपास के इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है।सुरक्षा बलों का कहना है कि ऑपरेशन तब तक जारी रहेगा जब तक पूरे क्षेत्र को पूरी तरह सुरक्षित घोषित नहीं कर दिया जाता। फिलहाल मुठभेड़ से जुड़े विस्तृत विवरण का इंतजार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *