चौपारण: चौपारण प्रखंड अंतर्गत ग्रामीण बैंक के समीप स्थित जगदंबा ज्वेलर्स दुकान से दिनदहाड़े सोने की अंगूठी लूट की घटना सामने आई है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, दो अज्ञात युवक बाइक पर सवार होकर दुकान पर पहुंचे। उन्होंने सोने की अंगूठी देखी और मौका पाते ही अंगूठी लेकर फरार हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बाइक सवार तेजी से चौपारण बस स्टैंड की ओर भाग निकले।घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। वहीं, दुकानदार ने तत्काल इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।दिनदहाड़े हुई इस लूट की घटना से व्यापारियों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाने और जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
इस खबर की वीडियो youtube पर देखें…
